गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड अंतर्गत खोटमनाय में बीते दिन हाई कोर्ट के आदेशानुसार जीबलाल यादव, अशोक चौधरी एवं स्व. शुकर महतो का घर गुरुवार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया. बताया जाता है कि तीनों परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं. घर गिराए जाने के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव पीड़ित परिवारों से मिलने खोटमनाय पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया. साथ ही जिला उपायुक्त एवं राज्य सरकार से मांग की कि अविलंब सभी बेघर परिवारों को जमीन एवं आवास उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो भाकपा माले इंसाफ के लिए सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी.

पूर्व विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय विधायक और सांसद की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है. उन्होंने अंचलाधिकारी से मुलाकात कर तथा अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही प्रभारी एमओ प्रदीप राम से तत्काल राहत स्वरूप अनाज उपलब्ध कराने की अपील की. मौके पर आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव, प्रखंड सचिव आनंदी यादव मुखिया कन्हाई राम, बादीडीह पंसस अशोक यादव, रंजीत राम, नरेश राणा, मनोज यादव समेत कई लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: शिक्षक बने राहवीर, उपायुक्त ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, घायल छात्राओं का उपचार कराकर परीक्षा में कराया शामिल

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी