न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: एनटीपीसी खनन विवाद मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने झारखंड हाईकोर्ट से याचिका वापस ले ली. पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हंगामा और काम बाधित करने का आरोप है. 28 जनवरी 2026 को 70-80 लोगों के साथ प्रतिबंधित खनन क्षेत्र में घुसने का आरोप है. ब्लास्टिंग वाल्व नीचे खींचने और कोयले की लूटपाट का भी आरोप उन पर है. एनटीपीसी ने छह घंटे तक खनन और कोयला परिवहन बाधित रहने का भी आरोप लगाया है. घटना से लगभग 5 हजार टन कोयले का उत्खनन नहीं हो सका था. कंपनी ने 1.20 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है. इससे पहले हजारीबाग सेशन कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. सेशन कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद योगेंद्र साव ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.