संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी एक बड़ी घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए हैं. यह घटना मंडल (Mandal) जाने के क्रम में मोरवाई के समीप हुई, जहां उन पर हमले की कथित साजिश रची गई थी. घटना के दौरान, पूर्व मंत्री ने सूझबूझ दिखाते हुए पिकअप वाहन से भागकर अपनी जान बचाई. यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा होने की आशंका जताई जा रही है.
पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने इस संबंध में बरवाडीह थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है. सूचना मिलने के बाद, एसडीपीओ बरवाडीह और बरवाडीह थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जाँच शुरू कर दी है.
पुलिस अब इस घटना की गहनता से जाँच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह महज एक दुर्घटना थी या पूर्व मंत्री को निशाना बनाने की कोई पूर्वनियोजित साजिश.
यह भी पढ़ें: 'धनबाद का लाला' अनिल गोयल ईडी के चंगुल में बुरी तरह फंसा! दुबड़ा में घुसा ईडी, 5 से अधिक कम्पनियों पर पड़ा छापा