पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, आदिवासी जमीन लौटाने का निर्देश

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, आदिवासी जमीन लौटाने का निर्देश

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत आदिवासी जमीन लौटाने का निर्देश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है. हालांकि, अदालत ने उनकी रिहाई को कड़ी और असाधारण शर्तों से जोड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि एनोस एक्का की जमानत तभी प्रभावी होगी जब वे छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT Act) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाएं.

आदिवासी जमीन को करना होगा वापस 
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जेल से रिहा होने के एक सप्ताह के भीतर एनोस एक्का को उन सभी आदिवासी जमीनों को वापस करने की प्रक्रिया में सहयोग करना होगा, जिन्हें नियमों के विरुद्ध खरीदा गया था. इसके साथ ही उन्हें ट्रायल कोर्ट में एक शपथ पत्र दाखिल करना होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे इन संपत्तियों को उनके मूल स्वरूप या वैध स्थिति में बहाल करने में पूरा सहयोग करेंगे.

जमीनों की खरीद में CNT Act के प्रावधानों का उल्लंघन 
यह मामला रांची के विभिन्न इलाकों में खरीदी गई महंगी जमीनों से जुड़ा है. CBI की जांच में सामने आया है कि कई भूखंड एनोस एक्का की पत्नी, रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर दर्ज हैं. CBI के अनुसार, इन जमीनों की खरीद में CNT Act के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया, जो आदिवासी जमीन के अवैध हस्तांतरण पर रोक लगाता है.

जांच के दायरे में करोड़ों की संपत्ति 
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन संपत्तियों का मौजूदा बाजार मूल्य 57 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है. एनोस एक्का पहले से ही आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले पारा शिक्षक हत्याकांड में सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई थी. वहीं, ED उनकी करोड़ों की संपत्तियों को पहले ही कुर्क कर चुका है.

ये भी पढ़ें- AAP सांसद अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, फंड अनियमितताओं की जांच तेज

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल