घाटशिला  विधानसभा  में विकास की अनदेखी पर  जादूगोड़ा में  दहाड़े झारखंड के पूर्व...

घाटशिला  विधानसभा  में विकास की अनदेखी पर  जादूगोड़ा में  दहाड़े झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

 कहा: पानी व सड़क की समस्या से जूझ रही है जनता

घाटशिला  विधानसभा  में विकास की अनदेखी पर  जादूगोड़ा में  दहाड़े झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्कः-  
घाटशिला उपचुनाव में कुल  13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.सभी प्रत्याशियों को   चुनाव चिन्ह आवंटित  कर दिए  गए है. इधर घाटशिला के  रण में  झारखंड के  पूर्व मुख्य मंत्री सह भाजपा नेता चंपई सोरेन  अपने बेटे  बाबू लाल सोरेन   की जीत सुनिश्चित करने के लिए एडी _ चोटी एक कर दिए है. इस मौके पर आज शनिवार को  चुनाव प्रचार के दौरान   जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल शहीद चौक पर कुछ देर के लिए रुके   व झारखंड की हेमंत  सरकार पर जमकर निशाना साधा  तथा कहा कि  पूरे घाटशिला विधानसभा में न तो रोड बनी है न  शुद्ध पानी की व्यवस्था है. जिस उद्देश्य के साथ झारखंड अलग राज्य बना अपने उद्देश्य से भटक गई है.    घुसपैठियों को लेकर भी  हेमंत सरकार पर हमलावर दिखे  व विकास की अनदेखी की नाराज़गी जाहिर की  तथा कहा कि भाजपा  इस सीट से जीत रही है व चुनाव परिणाम के बाद सड़क व पानी की समस्या उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने चिता जाहिर की आदिवासियों के जमीन के घुसपैठिए  बस   रहे है जिसकी वजह   घाटशिला का  तेजी से बदल रहा है. जिसपर  अंकुश लगाने की जरूरत है. यहां बताते चले कि घाटशिला का उपचुनाव दो  सोरेन परिवार की साख जुड़ी हुई है. इस सीट पर  भाजपा प्रत्याशी  बाबू लाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जहां झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन  व भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है   जनता की  समस्याओं का निपटारा का भरोसा  देकर लोगों में  भाजपा के प्रति विश्वास  जागने में जुटी  वहीं विपक्ष भी सोमेश सोरेन की जीत की दावा  कर रहा है. बहरहाल देखना यह हैं कि आगामी 11 नवंबर को मतदान के दिन वोटर की उंगलियां किसी पार्टी पर दबती है, यह गौर करने वाली  बात होगी.

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.