अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने झारखंड में की थी पहली नौकरी, जानिए पूरी कहानी

. अरविंद केजरीवाल के बारे में ये बात शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि उन्होंने अपनी पहली नौकरी झारखंड के जमशेदपुर में की थी.

By : Dipali Kumari
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने झारखंड में की थी पहली नौकरी, जानिए पूरी कहानी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजनीति की गलियारों में अरविंद केजरीवाल का नाम आज काफी चर्चित है, लेकिन एक वक्त था जब अरविंद केजरीवाल का राजनीति से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था. एक आम युवा की तरह वह भी कभी एक साधारण नौकरी किया करते थे. अरविंद केजरीवाल के बारे में ये बात शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि उन्होंने अपनी पहली नौकरी झारखंड के जमशेदपुर में की थी, जहां उन्होंने तक़रीबन तीन सालों तक काम भी किया. 

टाटा स्टील से में रहे 3 साल

अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत देश की दिग्गज औद्योगिक कंपनी टाटा स्टील से की थी. साल 1989 में वह टाटा स्टील से जुड़े और उनकी पोस्टिंग जमशेदपुर में हुई. जमशेदपुर में केजरीवाल ने ग्रेजुएट ट्रेनी के तौर पर काम किया. 

केजरीवाल ने टाटा स्टील में करीब तीन साल तक काम किया. इसके बाद उन्होंने 1992 में इस्तीफा दे दिया. सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया. इसके बाद उन्हें सफलता भी मिली. उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा यानी आईआरएस की परीक्षा पास की और इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी बन गए. 

अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफ़र 

समय के साथ आगे चलकर उनका जीवन सामाजिक आंदोलनों से जुड़ा. भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए. और यही वह वक्त जब अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में अपना कदम रखा. 24 नवंबर 2012 में उन्होंने आम आदमी पार्टी बनाई और इसके बाद लगातार उन्होंने दिल्ली की जनता के दिलों में राज किया. 

2013 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराया और पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए. इसके बाद 2015 में हुए चुनाव में वापस उनकी पार्टी ने 70 में से रिकॉर्ड तोड़  67 सीटें जीतीं और अरविंद केजरीवाल लगातार दूसरी बार सीएम बने. इसके बाद 2020 में हुए चुनव में भी जनता ने उन पर पूरा भरोसा जताया और लगातार तीसरी बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए. 
हालांकि हाल में हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह दिल्ली की राजनीति में सक्रीय हैं. 

इसे भी पढ़ें: बड़ा झटका! UPI पेमेंट पर सरकार ने लगाया चार्ज, अब फ्री में नहीं होगा ऑनलाइन भुगतान


 

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 को लेकर 'भ्रम' को किया दूर तो 'विरोध करने वालों' की ओर से नहीं आया कोई जवाब!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट कर चुनाव आयोग से किया था सवाल, बीजेपी को लाभ पहुंचाने का भी लगाया था गंभीर आरोप

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

चांडिल-पुरुलिया NH 33 पर पुरुलिया-बोकारो मार्ग भीषण सड़क हादसे में सरायकेला जिले के तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दो बाइकसवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा, गंभीर रूप से घायल एक की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा समापन; 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

रांची के अशोकनगर निवासी जमीन कारोबारी शशि कुमार से अपराधियों ने फोन कर मांगी रंगदारी

अरगोड़ा थाने में केस दर्ज, 30 सितंबर को व्हाट्सऐप पर मिला था मैसेज पैसे नहीं देने पर मिली थी जान से मारने की धमकी<br/>

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

व्यापारिक मामलों में इन राशि वालों की आज रहेगी चांदी, इस राशि वालों को तो तिगुने लाभ की है सम्भावना

कोई भी नहीं योजना बनाने से पहले गंभीरता से अवश्य विचार करेंगे, आपका दिन मंगलमय हो