रांची: पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह

रांची: पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

रांची पूर्व ddc सुनील कुमार सिंह ने की आत्महत्या कमरे में लटका मिला शव 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धो-कान्हू पार्क के पास विन्ध्यवासिनी अपार्टमेंट में कल रविवार सुबह पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह करीब 9 बजे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान थे. वह अपनी परेशानी को लेकर अक्सर अपने स्वजनों से चर्चा भी करते थे. जानकारी के अनुसार सुनील कुमार अपार्टमेंट में अकेले रहते थे. उनकी पत्नी पटना में रहती है. लिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार सुबह सुनील कुमार की नौकरानी काम करने उनके गहर पहुंची, तो सुनील का शव फंदे से लटका देखा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा मामले में CID का शिकंजा, एक और सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.