पूर्व बाल श्रम आयोग के चेयरमैन दिलीप कुमार सिंह और प्रखंड प्रमुख अनुभा सिंह ने ग...

पूर्व बाल श्रम आयोग के चेयरमैन दिलीप कुमार सिंह और प्रखंड प्रमुख अनुभा सिंह ने गढ़वा में की आंवला पूजा

पूर्व बाल श्रम आयोग के चेयरमैन दिलीप कुमार सिंह और प्रखंड प्रमुख अनुभा सिंह ने गढ़वा में की आंवला पूजा

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित रंका गढ़ में अक्षय नवमी का त्योहार गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर रंका राज गढ़ के रंका प्रखंड प्रमुख अनुभा सिंह एवं झारखंड के पूर्व बाल श्रम आयोग के चेयरमैन दिलीप कुमार सिंह के उपस्थिति में पंडित बब्लु तिवारी के द्वारा मन्त्रोंचार के साथ पूजा सम्पन्न कराया गया!वहीं रंका अनुमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया. कई लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर आंवला पेड़ की पूजा की.

बताते चले की कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी तिथि के दिन आंवला पेड़ की पूजा पाठ एवं दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है ऐसी मान्यता है. इस संदर्भ में पंडित बब्लु तिवारी ने बताया कि अक्षय नवमी के दिन स्वर्ण सहित कुष्मांड का दान करनेवाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसा शास्त्रों का मत है. वैसे रंका अनुमंडल का इलाका धार्मिक स्थान एवं कार्यों में किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं रहा है.

वहीं रंका गढ़ निवासी झारखंड के पूर्व बाल श्रम आयोग के चेयरमैन दिलीप कुमार सिंह ने बताया की हमारे रंका गढ़ में लगातार सैकड़ो वर्षों से अक्षय नवमी के दिन पूजा होते आ रहा रहा है इसी सिलसिले में आज भी विधिवत पूजा अर्चना के साथ धूम-धाम से आंवला पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया!वहीं अक्षय नवमी के मौके पर दो दर्जन से अधिक जगहों पर पूजा-अर्चना की गई. काफी संख्या में लोग आयोजन में शामिल हुए.वहीं पूजा में उक्त लोगों के अलावे शक्ति राज सिंह ऊर्फ अटल सिंह,शत्रुघ्न चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी,बब्लु साह, चंद्रशेखर तिवारी, बीरेंद्र माली, रंजन पांडेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे!

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, यातायात व्यवस्था के दिये निर्देश

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई