Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत नई दिल्ली/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर, उन्हें शुभकामनाएं दीं. पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर एक युवा एवं ऊर्जावान अध्यक्ष की नियुक्ति से पार्टी का सांगठनिक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने जा रहे पश्चिम बंगाल, असम एवं केरल समेत अन्य राज्यों के चुनाव में भी भाजपा का विजयी अभियान जारी रहेगा. ये भी पढ़ें- झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में CBI टीम की दबिश, विश्वविद्यालय के कुलपति से भी हुई पूछताछ
झारखंड
देश-विदेश