मनोज सिंह/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात की. मौके पर उनके साथ पुत्र बबलू सोरेन मौजूद थे. चम्पाई सोरेन ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर पूर्व गृह मंत्री को बधाई दी.
चम्पाई सोरेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह के साथ यह मुलाकात बेहद खास रही. पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी के एकछत्र राज की इस स्वप्निल कहानी के पीछे लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास, त्याग, बलिदान एवं आम जनता का भरोसा है. विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के तौर पर, हम लोग सदैव इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: कसमार की छात्रा छोटी कुमारी की बड़ी कामयाबी! बनीं इंटरमीडिएट कला संकाय की स्टेट टॉपर