गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह कद्दावर नेता चंपाई सोरेन रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले अर्जुनबेड़ा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया माताल मांडी की माता, स्वर्गीय पुनता मंडी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी.
विदित हो कि पूर्व मुखिया माताल मांडी की माता के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. इस दुखद अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सीधे माताल मांडी के पैतृक आवास पर पहुंचे. वहां उन्होंने स्वर्गीय पुनता मंडी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया. इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस असहनीय दुख की घड़ी में ईश्वर से परिवार को संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.
कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि सभा एवं श्राद्धकर्म के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मुख्य रूप से शास्त्री हेंब्रम, सीताराम टुडू, सौमित्र ओझा, सुनाराम हांसदा, बिमल कुमार सोरेन, विश्वनाथ सोरेन और दीपक बारिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व शुभचिंतक मौजूद रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
यह भी पढ़ें: महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने बरवाडीह में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन