पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वर्गीय द्विजेन कुमार षड़ंगी ‘कुनु बाबू’ की प...

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वर्गीय द्विजेन कुमार षड़ंगी ‘कुनु बाबू’ की प्रतिमा का किया अनावरण

बहरागोड़ा के पाथरा चौक में उमड़ा जनसैलाब, महान समाजसेवी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वर्गीय द्विजेन कुमार षड़ंगी ‘कुनु बाबू’ की प्रतिमा का किया अनावरण

न्यूज 11,भारत
बहरागोड़ा/डेस्कः
-  प्रखंड अंतर्गत पाथरा पंचायत के पाथरा चौक में रविवार को स्वर्गीय द्विजेन कुमार षडंगी (कुनु बाबू) की प्रतिमा अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित हुए.उनके आगमन पर जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया. इसके पश्चात मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने स्वयं स्वर्गीय कुनु बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया, जिसका पत्थर ओड़िशा के खिचिंग से मंगाकर स्थानीय बहरागोड़ा के शिल्पकारों द्वारा तैयार किया गया है. प्रतिमा पर उन्होंने एवं अन्य उपस्थित लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया.

अतिथियों का सम्मान एवं श्रद्धांजलि सभा:
प्रतिमा अनावरण के बाद सभी अतिथि मंच की ओर बढ़े, जहां पुष्पगुच्छ और शाल देकर उनका स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने उपस्थित जनसमूह के साथ 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कनु बाबू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

अर्जुन मुंडा ने कही दिल छूने वाली बातें:
अर्जुन मुंडा ने मंच से संबोधित करते हुए स्वर्गीय कनु बाबू के प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा की“कनु बाबू एक साइलेंट कर्मी थे, जिन्होंने बिना प्रचार–प्रसार के जीवनभर समाज की सेवा की.गरीबों की आवाज बनकर, एक वकील के रूप में उन्होंने हर बेबस–लाचार व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम किया.”

उन्होंने कहा कि—“मैं कई कार्यक्रमों में गया हूँ, लेकिन जिस विशाल जनसैलाब को आज कनु बाबू को श्रद्धांजलि देने के लिए आया देख रहा हूँ, वह उनके प्रति लोगों का अद्भुत प्रेम और सम्मान का प्रमाण है.”

अर्जुन मुंडा ने आगे कहा
कुनु बाबू ने लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था. उनका चरित्र संथाली–मुंडारी समाज के मूल्यों से ओतप्रोत था.” वह समाज के लिए जिए, समाज के लिए कार्य किया और आज भी समाज की यादों में जीवित हैं.”अंतिम मुलाक़ात की याद साझा करते हुए कहा- “उन्होंने एक दिन अचानक फोन कर कहा—आप कहाँ हैं? मैं जमशेदपुर में था, और वे सीधे मेरे घर आ गए. एक घंटे तक बातचीत चली… फिर उनके निधन की खबर मिली—वह बेहद दुखद क्षण था.”

कनु बाबू का जीवन व राजनीतिक सफर

जन्म : 10 नवंबर 1951-निधन : 19 दिसंबर 2022

शुरुआती दिनों में उनके राजनीतिक गुरु रहे  बीजू पटनायक, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने समाजसेवा की दिशा पाई. अपनी पढ़ाई पूरी कर वे पूर्वी सिंहभूम जिले के गंडानाटा गांव लौटे. यहीं से उन्होंने मुखिया चुनाव जीता और लगातार 29 वर्षों तक मुखिया रहे. इस दौरान वे गरीब, वंचित, आदिवासी और ग्रामीण समुदाय की सशक्त आवाज बने. बहरागोड़ा विधानसभा ही नहीं, पूरे जिले के लोगों के बीच वे अत्यंत लोकप्रिय रहे. ऋषि षडंगी : सुपुत्र और विरासत के संवाहक स्वर्गीय कनु बाबू के सुपुत्र ऋषि षडंगी ने 25 वर्षों तक मीडिया इंडस्ट्री में काम किया.
वे डिज़्नी–हॉटस्टार जैसी शीर्ष संस्था में उच्च पद पर कार्यरत थे.लेकिन, पिता के प्रति लोगों के अपार प्रेम और सम्मान को देखकर उन्होंने कॉरपोरेट करियर छोड़कर जनता की सेवा की उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.” आज वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर क्षेत्र की जनता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग. 

ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल: SIR, हुमायूं, वक्फ... क्या बिगाड़ सकता है ममता का खेल?
 

संबंधित सामग्री

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

झारखंड

बुढ़मू में नेताजी जयंती पर 500 कंबल का वितरण, युवा विकास मंच का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती

झारखंड

'सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन' कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वाहनों पर पोस्टर चिपका कर किया गया जागरूक

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

झारखंड

गांडेय प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे आदित्य साहू, इन BJP नेताओं से की मुलाकात

झारखंड

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे आदित्य साहू, इन BJP नेताओं से की मुलाकात