संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू के डालटनगंज में शिवाजी मैदान से कचहरी परिसर तक भारतीय जनता पार्टी ने 'लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ' के नारे के साथ एक विशाल पदयात्रा निकाली गई. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड प्रभारी निवीदिता सिंह भी मुख्य रुप से शमिल रहे. कचहरी परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं और कांग्रेस के लोग सत्ता में आने के लिए गलत हथकंडे अपनाते हैं.
इस पदयात्रा के माध्यम से हम ऐसे लोगों को संदेश देने के लिए आए हैं जो लोग इस देश में देश के लोकतंत्र को हमला कर रहे हैं, देश के लोकतंत्र को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और देश में अराजक स्थिति पैदा करके यह कोशिश कर रहे हैं कि देश में अपराध-अराजक मचे और देश का जो विकास है वह बाधित हो, देश के जो भविष्य है वह अंधकार की ओर जाए और इसलिए ऐसे लोग जो लोग विरोध कर रहे हैं खासकर के कांग्रेस के लोग, कांग्रेस के ऐसे लोग जो सत्ता से बाहर हैं, सत्ता में आने के लिए व्याकुल हैं और यह सत्ता के लिए गलत हथकंडा अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से पार्लियामेंट को बदनाम कर रहे हैं. लोकतंत्र का मंदिर जहां जनप्रतिनिधि चुनकर के जाते हैं, वहां पर अपनी बात को रखने के बजाय मॉक पार्लियामेंट यानी नौटंकी करने का, मजाक करने का काम लोकतंत्र के ऊपर कर रहे हैं और इससे लोकतंत्र को कमजोर करने का कोशिश हो रहा है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज हम यहां पर मेदिनीनगर में पदयात्रा के माध्यम से वैसे लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि देश अराजक से नहीं चलेगा, देश लोकतंत्र से चलेगा और लोकतंत्र पर देश की जनता को भरोसा है, देश की जनता को विश्वास है. और इसी विश्वास के साथ हम आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां पर मेदिनीनगर में या पदयात्रा करते हुए पहुंचे हैं और ऐसे लोगों को निश्चित रूप से जनता सबक सिखाएगी कि लोकतंत्र को मजाक बनाने वाले, नौटंकी करने वाले जो लोगों ने जब सत्ता में रहे हमेशा सत्ता का दुरुपयोग किया, सत्ता के माध्यम से देश को कमजोर किया, देश के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा और जब देश अब आगे बढ़ रहा है, जब वैसे मौलिक बातें जनता की सुनिश्चित हो रही है कि उसको न्याय मिले और उसको इस देश का एक ऐसा शक्ति बनाया जाए जिससे समर्थ राष्ट्र का गौरव एक आम नागरिक अपने आप में महसूस करे. जहां देश 2047 का लक्ष्य लेकर लगातार कार्य योजना को कार्यान्वयन कर रहा है, वहीं ऐसे लोग नौटंकी करने का काम कर रहे हैं. झारखंड राज्य की दुर्दशा है, झारखंड राज्य की सड़कों की स्थिति खराब है, झारखंड राज्य में एक आम आदमी असुरक्षित है, झारखंड राज्य में माताओं और बहनों को पेंशन नहीं मिल रहा है, लगातार बलात्कार की घटनाएं थाना में घट रही है और अपराधी प्रशासनिक पदाधिकारियों का संरक्षण प्राप्त कर रहे हैं, संरक्षण दे रहे हैं और राजनीतिक दृष्टि से जो सरकार में हैं उन लोगों को संरक्षण दे रहा है. तो यह राज्य की स्थिति है, राज्य में लगातार माफियागिरी बढ़ रही है, राज्य में लगातार लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है, राज्य में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है और राज्य में अपराध-अपराध का माहौल है, यहां सरकारी कोषागार में लूट मची हुई है.
वही झारखंड प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने देश में अराजकता फैलाने का काम किया है जबकि देश की चुनी हुई जनता ने नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता सौंपी है. कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग सत्ता से दूर हैं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. देश की जनता सब देख रही है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है.
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अप्रत्याशित रूप से उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के अनुसार देश में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं जो विरोधी ताकतों को चुभ रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग देश के विकास में लगातार अवरोध पैदा करना चाहते हैं और संवैधानिक संस्थाओं में अविश्वास फैलाकर जनता को भ्रमित करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है और जनादेश का अपमान करने वाली ऐसी ताकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी
इस विशाल पदयात्रा में विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री कमलेश सिंह पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता भी अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ इस विशाल पदयात्रा शामिल हुए जिसके बाद शिवजी मैदान से यह विशाल पदयात्रा निकाली गई जो कचहरी परिसर मे जाकर सम्पन्न हुई
विशाल पदयात्रा मे पलामू सांसद विष्णु दयाल राम डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया पांकी विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता पूर्व मंत्री कमलेश सिंह और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंहभारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला के जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री समेत हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे..
यह भी पढ़ें: खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार