शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के कोटशोल गांव में भाजपा नेता महादेव बैठा द्वारा स्थापित नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ. इस पावन अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.

पूरे गांव का वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया.

इस अवसर पर डॉ. गोस्वामी ने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक होते हैं. ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने का कार्य करते हैं.

कार्यक्रम के दौरान महादेव बैठा एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गांववासियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली.

इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, वरीय भाजपा नेता श्रीवस्त घोष,काजल महाकूड़, अर्चना दास,शुकला घोष, तरुण बेरा,कबि कुण्डू,यादव पात्र, राजू महतो समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ा बरागाड़िया स्वास्थ्य केंद्र, तीसरी बार गुहार लगाने को मजबूर हुए ग्रामीण

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट