झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन

जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा

झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन

आज गुरुवार को उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली.

झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का निधन हो गया. आज गुरुवार को उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से न्यायिक जगत में शोक की लहर है. अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

बताते चलें जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा ने 30 अगस्त 2019 से 16 नवंबर 2019 तक झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी. न्यायिक सेवा में लंबे समय तक योगदान देने के बाद 26 मार्च 2021 को वे सेवानिवृत्त हुए थे.

इससे पूर्व 27 अप्रैल 2011 को उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश (Additional Judge) नियुक्त किया गया था. इसके बाद 31 जनवरी 2013 को उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. इसके अलावा उन्होंने देवघर, रांची और चाईबासा में विभिन्न न्यायिक पदों पर भी सेवाएं दी. साथ ही वह चारा घोटाला मामलों में CBI के विशेष न्यायाधीश भी रहे.

संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.