पलामू में वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई, सांप का जहर बरामद.. कीमत 80 करोड़ रूपए

पलामू में वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई, सांप का जहर बरामद.. कीमत 80 करोड़ रूपए

पलामू में वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई सांप का जहर बरामद कीमत 80 करोड़ रूपए 

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग ने फ्रांस निर्मित 1200 ग्राम शुद्ध सांप का जहर बरामद किया हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं. वहीं, इसी कार्रवाई में 2.5 किलो पैंगुलिन शल्क भी जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई हैं.

वन विभाग के डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि देव (औरंगाबाद, बिहार) से मोहम्मद सिराज (60) और उनके बेटे मोहम्मद मिराज (36) को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा हरिहरगंज के कौवाखोह निवासी राजू कुमार (50) को भी पलामू से हिरासत में लिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
डीएफओ ने बताया कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि पलामू में सांप के जहर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही हैं. इसके बाद देव से पिता-पुत्र सिराज और मिराज को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उन्होंने राजू कुमार के बारे में जानकारी दी, जो हरिहरगंज बाजार में गुड़ और महुआ की दुकान चलाता है और इसी दुकान के जरिए सांप के जहर का कारोबार करता था. इस बड़ी कार्रवाई से वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की सतर्कता और गुप्त सूचना पर कार्रवाई की क्षमता सामने आई हैं. विभाग ने कहा कि इस तरह के अवैध कारोबार पर सख्त निगरानी जारी रहेगी.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठिठुरन से मिली राहत, अगले 5 दिन मौसम रहेगा सुहावना
 
संबंधित सामग्री

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

झारखंड

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत