प्रभात कुमार/न्यूज़ 11भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में आजादी के बाद पहली बार मानगो नगर निगम का चुनाव हुआ और मानगो नगर निगम के चुनाव में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने 18601 मतों से जीत हासिल की. जीत हासिल करने के बाद लगातार वह मानगो की जनता के बीच में है. आज सुबह फुर्सत के क्षण में स्ट्रीट फूड का आनंद लेने साकची जुबली पार्क गेट पहुंची. जहां पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता डोसा का खाकर आनंद लेते नजर आ रहे थे और चाय का आनंद उठा रही है.
इधर सुधा गुप्ता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद में लगातार क्षेत्र की जनता के मिल मिल रही हूं क्योंकि गर्मी का मौसम भी आ रहा है. तो उनके लिए सबसे पहले पानी की व्यवस्था को लेकर मैं लगातार प्रयासरत हूं. ताकि पानी की समस्या उसे क्षेत्र में उत्पन्न हो सरकार के जो व्यवस्था है. उसके माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: निशांत कुमार को लेकर लेशी सिंह का सामने आया बड़ा बयान, कहा- 'राजनीती में जल्द एंट्री..'