फुटबॉल टूर्नामेंट

फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, हीरा नागपुर संघ नारो बना चैंपियन

विजेता टीम को तीन लाख और उपविजेता को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि

By : Ark Sahuliyar
फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, हीरा नागपुर संघ नारो बना चैंपियन

न्यूज़11 भारत 
मांडर/डेस्क:
प्रखंड के गोरे में खान ब्रदर्स द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को किंग फाइटर लोयो और हीरा नागपुर संघ नारो के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में हीरा नागपुर संघ नारो ने एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किक मारकर किया. उन्होंने आयोजन के लिए खान ब्रदर्स को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं. स्टेडियम की मांग पर उन्होंने ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव देने की बात कही.

फाइनल के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि बंधु तिर्की ने प्रदान की. उपविजेता किंग फाइटर लोयो को ट्रॉफी व दो लाख रुपये की राशि डीएसपी राम नारायण चौधरी ने दी. तीसरे स्थान पर टीएनटी एफसी परहेपाट और चौथे स्थान पर माचो सिटी पूंदाग को 50-50 हजार रुपये दिए गए.

मैन ऑफ द मैच शंकर उरांव, बेस्ट स्ट्राइकर इस्माइल, बेस्ट डिफेंडर नीतीश कुमार, बेस्ट गोलकीपर विदेश तिर्की और मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मद नूर रहे. कार्यक्रम में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली, मुखिया बहादुर उरांव, तुलसी उरांव, मंगरा उरांव, महादेव भगत, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील उरांव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमीम अख्तर, मंडल अध्यक्ष मंगरा उरांव, हाजी अयूब खान, तबारक खान, समद खान, बुलु खान, मो. खालिद, हासिम अंसारी, रशीद खान, जाहिर खान, पितरुष कुजूर, वाजिद खान, आबिद अंसारी, गुलजार अंसारी, नेयाजुल खान सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद थे.