गम्हारिया अंतर्गत विभिन्न रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निर...

गम्हारिया अंतर्गत विभिन्न रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, 8 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

गम्हारिया अंतर्गत विभिन्न रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण 8 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुबीर रंजन द्वारा गम्हारिया स्थित विभिन्न रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में रेस्टोरेंटों की स्वच्छता, खाद्य भंडारण व्यवस्था एवं भोजन तैयार करने में उपयोग किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विस्तृत जांच की गई. जांच के दौरान एक रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना संग्रह किया गया तथा प्रारंभिक जांच में पनीर मिलावटी पाए जाने पर कुल 08 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया.

निरीक्षण उपरांत सभी रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खाद्य सामग्री केवल ज्ञात एवं प्रमाणित स्रोतों से ही क्रय करें, किसी भी प्रकार की एक्सपायर्ड, बिना लेबल अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री का उपयोग न करें, किचन एवं भंडारण क्षेत्र की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करें, खाद्य पदार्थों को ढककर सुरक्षित रखें तथा कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ वर्दी, हैंडग्लव्स एवं हेडकवर का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए. यह भी निर्देशित किया गया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन, 217 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

संबंधित सामग्री

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

झारखंड

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

झारखंड

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

झारखंड

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन

झारखंड

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन