आंधी-तूफान के बाद मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

आंधी-तूफान के बाद मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

आंधी-तूफान के बाद मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद मायापुर, छापर, सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. सुबह करीब 7 बजे से बिजली गुल रहने के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली कटौती से मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके और दैनिक कार्य भी बाधित रहे. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए विभागीय कर्मियों एवं अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, वहीं विद्युत कर्मियों से विद्युत कटौती की जानकारी लेने को उनके नम्बरों पर सम्पर्क करना चाहा तो सभी विद्युत कर्मियों का मोबाइल स्विच ऑफ मिला. जिससे विद्युत  समस्या का समाधान नहीं हो सका. वहीं छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ा.

बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई.स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार आंधी-बारिश के बाद घंटों बिजली बाधित रहती है, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से खराब हुए फॉल्ट को जल्द ठीक कर आपूर्ति बहाल करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है. खबर लिखे जाने तक मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी. लगातार घंटों से बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई और लोगों ने शीघ्र विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.

यह भी पढ़ें:  पति की मौत के सदमे के बीच 20 दिनों में उजड़ गया परिवार, मां की हालत गंभीर, विषपान की आशंका पर जांच

संबंधित सामग्री

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

झारखंड

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर