न्यूज11 भारत
गम्हरिया/डेस्क: सराइकेला के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए थाना प्रभारी के पद पर बदलाव किया है. सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है. रविवार को एसपी की उपस्थिति में राजेश टुडू ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश टुडू ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. साथ ही आम जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.
गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म मामले में एसपी ने एकबार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ थाना कर्मियों को निलंबित किया है, इसमें दो सब इंस्पेक्टर, चार एएसआई, दो हवलदार और एक कान्स्टेबल शामिल हैं. इस मामले में अबतक थाना प्रभारी सहित 15 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: रांची के टाटीसिल्वे में एक पति ने पत्नी और सास की पीट-पीट कर की हत्या