Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: कचहरी चौक में किन्नरों से मारपीट के बाद शुरु हुए विवाद के बाद पुलिस एनकाउंटर के खिलाफ हाईकोर्ट में क्रिमिनल रीट याचिका दायर की गई है. पुलिस की गोली से घायल इश्तियाक के भाई इरशाद अंसारी हाईकोर्ट पहुंचे हैं. मांडर थाना क्षेत्र के बास्की गांव में पुलिस द्वारा गोलीबारी की घटना को कथित फर्जी एनकाउंटर बताते हुए क्रिमिनल रिट दायर की. रिट की फाइलिंग नंबर W.P.(Cr.) 4468/2026 है. कोर्ट की निगरानी में एसआइटी गठित कर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. ये भी पढ़ें- तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्णिया एयरपोर्ट पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
झारखंड