अब रांची से जयपुर और गोवा के लिए भी उड़ान, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 31 विमानों का होगा परिचालन

अब रांची से जयपुर और गोवा के लिए भी उड़ान, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 31 विमानों का होगा परिचालन

अब रांची से जयपुर और गोवा के लिए भी उड़ान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 31 विमानों का होगा परिचालन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब उड़ान सेवाओं में और विस्तार किया गया हैं. नई समय-सारिणी के तहत एयरपोर्ट से कुल 31 विमानों का परिचालन किया जाएगा, जिनमें 30 विमानों का आगमन और 30 का प्रस्थान शामिल हैं. नई सुविधा के तहत जयपुर से गोवा के लिए वाया रांची विमान सेवा जल्द शुरू होगी. यह विमान जयपुर से सुबह 11 बजे रांची पहुंचेगा और 11:40 बजे गोवा के लिए उड़ान भरेगा. रांची से जयपुर और गोवा के लिए यह नई फ्लाइट सेवा यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

नई समय-सारिणी के अनुसार अब रांची से 12 शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी, इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, पटना, भुवनेश्वर, जयपुर और गोवा उपलब्ध हैं. इनमें दिल्ली-रांची रूट पर सबसे अधिक नौ उड़ानें, जबकि बेंगलुरु-रांची के बीच सात उड़ानें रहेंगी. विंटर शेड्यूल के तहत उड़ानों का संचालन सुबह 7:10 बजे से रात 9:25 बजे तक किया जाएगा, और यह नई समय-सारिणी 31 दिसंबर तक लागू रहेगी.

इसी बीच बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के नए निदेशक विनोद कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने बताया कि जयपुर और गोवा वाया रांची की नई सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी. एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्राथमिकता पर होगा. साथ ही, सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैट-2 लैंडिंग प्रणाली लगाने की योजना है, जिसके लिए राज्य सरकार से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया हैं.

यह भी पढ़े: पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार सिंह बने झारखंड हाई कोर्ट के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया

संबंधित सामग्री

घाघरा के निजी स्कूल बसों में खतरा ही खतरा! एजी चर्च स्कूल पर डीटीओ की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

घाघरा के निजी स्कूल बसों में खतरा ही खतरा! एजी चर्च स्कूल पर डीटीओ की बड़ी कार्रवाई

स्कूल की बसें नियम विरुद्ध, ₹60,000 जुर्माना, प्रिंसिपल को डीटीओ की कड़ी चेतावनी

गावां में धान के खलिहान ने आग लगने से हजारों का धान जलकर हुआ राख

झारखंड

गावां में धान के खलिहान ने आग लगने से हजारों का धान जलकर हुआ राख

गावां में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 2 घायल, 1 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया

झारखंड

गावां में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 2 घायल, 1 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया

दूसरी घटना में छत से गिरकर बच्चा हुआ गंभीर

बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी कैंप का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

झारखंड

बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी कैंप का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

नशा मुक्ति नाटक में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गुमला रहा अव्वल

राज्य में विगत एसआईआर से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग का कार्य 65% तक पूर्ण

झारखंड

राज्य में विगत एसआईआर से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग का कार्य 65% तक पूर्ण

ग्रामीण क्षेत्रों में 70% से अधिक मतदाताओं का विगत एसआईआर से मैपिंग पूरा