होली पर्व को लेकर हुसैनाबाद में फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

होली पर्व को लेकर हुसैनाबाद में फ्लैग मार्च, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

होली पर्व को लेकर हुसैनाबाद में फ्लैग मार्च शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क: होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहमद याक़ूब, अंचल अधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को हुसैनाबाद शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च मे थाना प्रभारी हुसैनाबाद चंदन कुमार, थाना प्रभारी हैदरनगर अफजल अंसारी, देवरी ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे. 

फ्लैग मार्च हुसैनाबाद थाना परिसर से शुरू होकर पटेल चौक, भट्ठी रोड, गांधी चौक, मुख्य बाजार एवं अंबेडकर चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा. इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. एसडीपीओ एस. मोहमद याक़ूब ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और आवश्यक होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

प्रशासन द्वारा शहर में लगातार गश्ती की जाएगी तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की उपस्थिति रहेगी. फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना है. फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया और विश्वास जताया कि इस बार होली पर्व हुसैनाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा.

यह भी पढ़ें: होली पर्व को लेकर यूपी बिहार सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई शख्ती, सभी वाहनों की हो रही जांच

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम