विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, ब...

फुटबॉल प्रतियोगिता

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, बाबू ब्रदर्स ने उद्घाटन मैच जीता

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर गांव के पहान चौड़या उरांव एवं पुजार ने विधिवत पूजा-अर्चना की

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बाबू ब्रदर्स ने उद्घाटन मैच जीता

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में भरनो प्रखंड की करंज पंचायत अंतर्गत बेरीटोली गांव में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर गांव के पहान चौड़या उरांव एवं पुजार ने विधिवत पूजा-अर्चना,नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच उरांव एफसी बरटोली और बाबू ब्रदर्स टीम के बीच खेला गया.दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा,जिसमें बाबू ब्रदर्स ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया.आयोजक समीर केरकेट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खेला जाएगा.उन्होंने बताया कि विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप एक विशाल खस्सी,जबकि उपविजेता टीम को एक खस्सी प्रदान किया जाएगा.

वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी एक-एक खस्सी देकर सम्मानित किया जाएगा.इस अवसर पर समीर केरकेट्टा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों की जानकारी दी.उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे,अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है.इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुशील केरकेट्टा,करंज पंचायत के मुखिया दशरथ भगत,अरुण मुंडा,संगम मुंडा सहित कई ग्रामीण एवं खेल प्रेमी सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: श्रीनाथ विश्वविद्यालय का 'श्रीनाथ शंखनाद 2026' का आयोजन एक्सएलआरआई, सीएच एरिया में संपन्न

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई