न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पिछले रविवार को रांची से दिल्ली गए कांग्रेस के पांच विधायक आज (23 जनवरी) रांची वापस आ गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इन पांचों विधायक ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल झारखंड प्रभारी के राजू सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की है.
उप नेता राजेश कच्छप ने एयरपोर्ट पर मीडिया से की बातचीत
कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमने अपनी भावना से केंद्रीय नेतृत्व को रूबरू करवा दिया है. चारों मंत्रियों को जिस तरह से काम करना था, वो नहीं कर रहे है. चारों मंत्रियों को समझना होगा वो भी पार्टी से ही विधायक हैं, कोई स्पेशल नहीं है. मंत्रियों को पार्टी संगठन से भी मतलब नहीं है, ऐसे में क्या फायदा इनके पास जिम्मेदारी होने का. हमने केंद्रीय नेतृत्व से इसकी समीक्षा की बात कही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गंभीरता से हमारी बातों को लिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि काम नहीं करने वाले मंत्रियों को बदलने की जरूरत पड़े तो बदले पार्टी में और भी योग्य विधायक हैं.'
कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने ये कहा
कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा, 'मंत्रियों को समझना होगा कि पार्टी में सिर्फ वही मंत्री बनने योग्य नहीं है और भी विधायकों में काबिलियत है. केंद्रीय नेतृत्व ने हमारी बातों को गंभीरता से लिया है, हमने मांग की है कि मंत्रियों को बदला जाए अगर ये काम नहीं करेंगे पार्टी को अहमियत नहीं देंगे तो इनका पार्टी में रखने से क्या फायदा.
यह भी पढें: BREAKING NEWS: रूसी विमान में आई तकनीकी खराबी, 238 यात्रियों की जान खतरे में!