दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: सीएम हेमंत सोरेन आज नेमरा में करेंगे आ...

शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: सीएम हेमंत सोरेन आज नेमरा में करेंगे आदमकद प्रतिमा का अनावरण

नेमरा में आज सुबह 11 बजे सीएम हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि सीएम हेमंत सोरेन आज नेमरा में करेंगे आदमकद प्रतिमा का अनावरण

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आज उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. नेमरा में आज सुबह 11 बजे सीएम हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद पैतृक आवास में शिबू सोरेन की तस्वीर पर सामाजिक रीति-रिवाज से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. 

आज नेमरा-लुकैयाटांड मैदान में विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे. इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करने के बाद लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. विकास मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा. 

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, झारखंड आंदोलनकारी तथा झामुमो नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे. झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से भी शिबू सोरेन के समर्थक कार्यक्रम में पहुंचेंगे. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मानसून मेहरबान! आज से लगातार 4-5 दिनों तक बारिश के आसार
 

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई