न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम विहार रोड नंबर 9 में फायरिंग हुई है. फायरिंग की घटना के बाद बरियातू थाना प्रभारी सहित सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. सदर डीएसपी भी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि तीन से चार राउंड फायरिंग हुई. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फायरिंग की पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है. अवैध या लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- JMM रांची महानगर अंतर्गत 53 वार्ड समितियों का गठन, देखें पूरी लिस्ट