गैस सिलेंडर की लीकेज

गैस सिलेंडर की लीकेज जांच के दौरान लगी आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

थाना क्षेत्र के चेतर पंचायत अंतर्गत आन गांव में मंगलवार की सुबह राम केवल उरांव के घर में अचानक आग लग गई.

By : Ark Sahuliyar
गैस सिलेंडर की लीकेज जांच के दौरान लगी आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
थाना क्षेत्र के चेतर पंचायत अंतर्गत आन गांव में मंगलवार की सुबह राम केवल उरांव के घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया.

मिली जानकारी के अनुसार, राम केवल उरांव मंगलवार को गैस सिलेंडर रिफिल कराकर घर लाए थे. घर पहुंचने के बाद वे सिलेंडर में गैस लीकेज की जांच कर रहे थे. इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए.

ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.