धनबाद: वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का नुकसान

दुकान में लगी आग

धनबाद: वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का नुकसान

आग इतनी भयानक थी कि इसने पास की एक और दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया.

 धनबाद वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग दो दुकानें जलकर खाक लाखों का नुकसान 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
वासेपुर आरा मोड़ के पास कल शनिवार देर रात फल और ड्राईफ्रूट की दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि इसने पास की एक और दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दोनों दुकानों में रखा करीब पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया.

यह घटना वासेपुर आरा मोड़ स्थित वसीम फल वाला की दुकान पर हुई. शनिवार देर रात दुकान बंद थी, तभी उसमें से आग की लपटें उठने लगीं. आसपास के लोगों ने तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, आग बुझने तक दोनों दुकानों में रखे फल, ड्राईफ्रूट और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. दुकानदार के मुताबिक, इस अग्निकांड में उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है. आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में टक्कर; 30 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रक, दो की मौत

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.