न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा कि इतनी बड़ी कमिटी बड़े राज्यों में भी नहीं होती और इतने पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था कैसे होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यालय में इतनी बड़ी कमिटी के लिए पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री ने लिखा कि सरकार में होकर भी आप पार्टी के लिए सरकार से जगह नहीं ले पाए. उन्होंने यह भी सवाल किया कि किन-किन नेताओं के परिजनों को संगठन में पद दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- गोड्डा में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की प्रसूता की मौत पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा