मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर सत्ता-शासन के साथ समझौता नहीं, बल्कि उसके खिलाफ संघर्ष ही कॉ0 महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है. आज आम जनता केंद्र तथा झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रही है. ऐसे में महेंद्र सिंह जैसे जननायकों के जीवन संघर्ष से हमें प्रेरणा लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समाजवादी व्यवस्था निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है.
उपरोक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के गिरिडीह जिला संयोजक राजेश यादव ने आज पार्टी के बेंगाबाद प्रखंड के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि, देश की आजादी के 78 साल और झारखंड निर्माण के भी 25 साल बीत जाने के बावजूद जनता की बदहाली देखने लायक है. इसलिए नेताजी सुभाष बोस, भगत सिंह, अंबेडकर के सपनों का समाजवादी भारत बनाने के लिए सिदो-कानो, बिरसा मुंडा, शिबू सोरेन, महेंद्र सिंह जैसे नायको के संघर्ष से हमें प्रेरणा लेनी ही होगी.
आज के कार्यक्रम में फॉरवर्ड ब्लॉक के सैकड़ों सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शहादत दिवस पर कॉमरेड महेंद्र सिंह सहित पार्टी के आंदोलन एवं जन संघर्ष में शहीद साथियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके उपरांत सम्मेलन की शुरुआत कर बेंगाबाद प्रखंड सहित जिला, राज्य एवं देश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए इस समय 17 बिंदुओं का का एक मांग पत्र पेश कर उस पर संघर्ष का ऐलान किया गया.
आज के सम्मेलन के द्वारा पार्टी की 21 सदस्यीय प्रखंड (लोकल) कमेटी का गठन किया गया. गठित कमिटी ने आपस में 7 सदस्यीय पदाधिकारियों का चुनाव किया, जिसमें अध्यक्ष शिवनंदन यादव, उपाध्यक्ष रामलाल मंडल, महासचिव शंभू ठाकुर तथा सचिव फो दार सिंह, सुखदेव गोस्वामी, शंकर यादव एवं शंभू तुरी को चुना गया.
सम्मेलन समाप्ति के उपरांत नवगठित कमेटी की अगुवाई में सम्मेलन स्थल से प्रखंड मुख्यालय तक जन अधिकार मार्च निकालकर 17 सूत्री मांग पत्र प्रखंड / अंचल अधिकारी के माध्यम में उपायुक्त गिरिडीह को प्रेषित किया गया. समस्याओं के समाधान की मांग की गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई.
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश यादव, शंभू तुरी, लखन कोल, छोटेलाल यादव, मुस्लिम अंसारी, शंकर यादव, प्रदीप यादव, विजय कु रवि, फोदार सिंह, शिवनंदन यादव, महेश वर्मा, सुखदेव गोस्वामी, मुरारी यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल म, कुमार सिंह, महेंद्र साव, किशोर दास, शंभू ठाकुर, बड़का हेंब्रम, नकुल सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
यह भी पढ़ें: चौका आदारडीह में दो दिवसीय टुसू मेला का आयोजन, चुमकी रानी ने जमाया रंग