जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी : सांसद बिद्युत बरण महतो

जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी : सांसद बिद्युत बरण महतो

जनादेश से घबराकर लोकतंत्र को हिंसा से डराने की कोशिश असफल होगी  सांसद बिद्युत बरण महतो

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में घटित हिंसक घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से परिवर्तन का जनादेश दिया है और अब कुछ लोग हिंसा तथा आतंक के माध्यम से लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद, शर्मनाक और लोकतंत्र पर सीधा हमला है. यह घटना दर्शाती है कि राजनीतिक हिंसा के जरिए भय का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र और जनता के जनादेश की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा.

सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने स्पष्ट बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है तथा राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई शुरुआत होने जा रही है. उन्होंने कहा कि जनता ने हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजक राजनीति को नकारते हुए परिवर्तन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध और भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और उसे हिंसा के बल पर दबाया नहीं जा सकता.

जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने प्रशासन से मांग की कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कठोरतम सजा दी जाए, ताकि जनता का कानून और संविधान पर विश्वास बना रहे. उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: रांची के छोटा तालाब के पास बड़ा हादसा  गिरी 11 हजार बोल्ट करंट की तार, चपेट में आने से एक युवक की मौत

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल