अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
सिल्ली/डेस्क: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली में एएनएम सुधा देवी और सविता बाला के सेवानिवृत्ति पर बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रियंका सिन्हा ने दोनों की निष्ठापूर्ण सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सिल्ली स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यादगार रहेगा.
कार्यक्रम में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों एएनएम को पुष्पमाला और उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर डॉ. संगीता बड़ाइक, डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. सूरज, डॉ. विवेक कुमार, सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के परवल गांव में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत जन चौपाल’ में उमड़ी भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हुए शामिल