शुभेंदु गुप्त/न्यूज 11 भारत
देवघर/डेस्क: फाइलेरिया नियंत्रण इकाई, देवघर के क्षेत्रीय कार्यकर्ता डेगन यादव दिनांक 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो गए. जिसके उपलक्ष्य में आज इनको सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के बाद विदाई का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम डॉ अभय कुमार यादव, जिला भीबीडी पदाधिकारी की अध्यक्षता में तथा जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ संचयन, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट- आईडीएसपी डॉ मनीष शेखर, फाइलेरिया नियंत्रण इकाई के लिपिक परिमल दास आदि पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय में आयोजन किया गया.
डेगन यादव के बारे में बताया कि इन्होंने अपने चार दशक से अधिक लंबे कार्यकाल में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. यादव ने मार्च 1987 में रांची फाइलेरिया नियंत्रण इकाई कार्यालय में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं और वर्ष 04 अक्टूबर 1998 तक वहां कार्यरत रहे. तत्पश्चात 5 अक्टूबर 1998 से 30 अप्रैल 2026 तक इन्होंने देवघर फाइलेरिया नियंत्रण इकाई कार्यालय में अपनी सेवाएँ दीं.
इस दौरान इन्होंने निष्ठा, परिश्रम और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया. इनके कार्यकाल में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक जनजागरूकता अभियान, गली-मोहल्लों के जलजमाव वाले क्षेत्रों में लार्वानाशी दवा का छिड़काव कार्य के साथ सर्वेक्षण और नियंत्रण आदि गतिविधियाँ संचालित की गईं. साथ ही इन्होंने फाइलेरिया नियंत्रण इकाई कार्यालय के लिए ट्रेज़री पंजी सह पत्र वाहक के रूप में भी सफलता पूर्वक कार्य संपादित किया. इनके सहयोगी स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण ने सहकर्मियों और अधिकारियों को सदैव प्रेरित किया.
सेवानिवृत्ति समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं. साथ ही सभी ने हार पहनाकर सम्मानित किया और उपहार स्वरूप सेवानिवृत्ति के बाद काम आने वाली सामग्री एवं मिष्ठान आदि भेट कर इनकी विदाई समारोह को यादगार बनाया गया. डेगन यादव ने भी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया की सेवानिवृत्ति के बाद के लाभ-'ग्रुप बीमा, प्रोविडेंट फंड, अव्यवहरित अवकाश आदि को प्रमुखता से लेकर मुझे लाभ दिलाकर विभाग द्वारा आज कार्यक्रम रखाया गया, और पेंशन के लिए सभी आवश्यक कागजात तैयार कर रांची मुख्यालय को भेजा गया, जो काफी सराहनीय है और मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है.
इस अवसर पर सेवानिवृत्त ड्रेगन यादव सहित डॉ अभय कुमार यादव, जिला भीबीडी पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ संचयन, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव, जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट- आईडीएसपी डॉ मनीष शेखर, फाइलेरिया नियंत्रण इकाई के लिपिक परिमल दास, निगरानी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, एफएलए रवि सिन्हा, डीईओ कांग्रेस मंडल, कीट संग्रहकर्ता अमित कुमार, लिपिक प्रमोद सोरेन, प्रशांत मालवीय, श्रीएमपीडब्ल्यू राकेश कुमार, चन्द्रमौली, चनेसर रविदास, राजकिशोर दास आदि स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: पतरातू में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभ शिलान्यास, लोगों में खुशी का माहौल