न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित यमुनानगर रोड नंबर चार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने शुरुआत में मानवता पर सोचने को मजबूर कर दिया है लेकिन जब इसकी हकीकत जानने की कोशिश की गई तो मामला नशे में किए जा रहे है तांडव से जुड़ा निकला.
दरअसल, आपसी विवाद में एक व्यक्ति घर पर जाकर परिवार वालों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था. उसे कई बार समझाने के बावजूद वह समझ पाने में सक्षम नहीं था क्योंकि उसने शराब पी रखी थी. लगातार किए जा रहे मारपीट से परेशान हो कर उस व्यक्ति के हाथ-पैर बांधकर रोड में छोड़ दिया गया. जानकारी मिली कि संबंधित व्यक्ति द्वारा दारू के नशे में घर में मारपीट किया जा रहा था, जिसे तंग आकर परिवार वालों ने उसके हाथ पैर बांध दिए. हालांकि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला सुलझाया.
यह भी पढ़े: साइबर ठगी के आरोपी सतीश कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज