भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में संत माईकल +2 स्कूल मुरी के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में संत माईकल +2 स्कूल मुरी के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में संत माईकल +2 स्कूल मुरी के छात्रों का उम्दा प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

सिल्ली/डेस्क: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुञ्ज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में संत माईकल +2 स्कूल, मुरी के विजेता प्रतिभागियों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनकी उत्कृष्ट समझ के लिए स्वर्ण पदक, रजत पदक काश्य पदक, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस परीक्षा में चौदह छात्रों को स्वर्ण पदक, नौ छात्रों को रजत पदक एवं नौ छात्रों को काश्य पदक दिया गया. इस कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी एवं अनीता देवी उपस्तिथ रही. विद्यालय के प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने कहा कि इस तरह के परीक्षा एक विशेष शैक्षिक पहल है जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति नैतिकता और आध्यात्मिक मूल्यों का पुनर्जागरण करना है.

यह परीक्षा विशेष रूप से विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता, इतिहास, धर्म, और जीवन मूल्यों से परिचित कराने के लिए आयोजित कराई जाती है. विद्यालय के निर्देशक डॉ. राकेश कुमार ने अखिल विश्व गायत्री परिवार को धन्यवाद देते हुए विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिए और कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा केवल एक परीक्षा भर नहीं है बल्कि यह एक संस्कार निर्माण अभियान है जो विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समाजसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है. इस कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति, शिक्षक वि. वेंकट राव, शिक्षका मनीषा सिंह, मंजू कुमारी एवं ममता गोस्वामी को  मोमेंटो देकर  सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: ग्राम सभाओं की अध्यक्षता पर संवैधानिक प्रावधानों को लागू करने की उठी मांग

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम