जेजेट परीक्षा में बाधा डालने का प्रयास

प्रश्नपत्र लेकर भागने और सरकारी काम में बाधा डालने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार, शाम को दर्ज हुआ मामला

​घटनास्थल पर मौजूद परीक्षा केंद्र और परिसर के पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और तत्परता के कारण समय रहते आरोपी परीक्षार्थी को धर दबोचा गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
प्रश्नपत्र लेकर भागने और सरकारी काम में बाधा डालने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार, शाम को दर्ज हुआ मामला

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​पलामू जिले के पाटन प्रखंड स्थित आर.के. मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित जेटेट (JTET) परीक्षा के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र मिलते ही उसे लेकर भागने लगा और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का प्रयास किया.
  
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या 06 में सुबह लगभग 09:36 बजे परीक्षार्थी सुशील कुमार पाठक (उम्र 52 वर्ष, पिता-शीताराधन पाठक, निवासी-ग्राम पलावा, पाटन, अनुक्रमांक-331033031) को जैसे ही परीक्षा का प्रश्नपत्र दिया गया, वह अचानक उसे लेकर भागने की कोशिश करने लगा.  

​घटनास्थल पर मौजूद परीक्षा केंद्र और परिसर के पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और तत्परता के कारण समय रहते आरोपी परीक्षार्थी को धर दबोचा गया, जिससे एक बड़ा मामला टल गया. शुरुआती पूछताछ में आरोपी परीक्षार्थी ने अनुचित साधनों के प्रयोग से जुड़ी बातें भी स्वीकार की हैं.  
​इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी क्षितिज कुमार के आवेदन पर थाने में शाम को प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने गांडेय प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का किया दौरा

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026