राजकीय आईटीआई, खरसावां में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय आईटीआई, खरसावां में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय आईटीआई खरसावां में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के स्थानीय कार्यालय एम.एस.एम.ई.–विकास कार्यालय, रांची द्वारा राजकीय आईटीआई, खरसावां में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों एवं भावी उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहनकारी प्रावधानों तथा उपलब्ध संसाधनों की सम्यक् जानकारी प्रदान करना था, ताकि उद्यम स्थापना एवं विस्तार में संभावित लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके. कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया.

कार्यक्रम के प्रारंभ में गौरव, सहायक निदेशक, एम.एस.एम.ई.–विकास कार्यालय, रांची ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए उद्यमिता संवर्द्धन से संबंधित योजनाओं की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. इसके पश्चात् श्री कमलेश्वर प्रमाणिक, सीएसपीएमटी, सरायकेला एवं श्री गौतम कुमार, अर्थशास्त्री, डीआईसी, सरायकेला ने राज्य सरकार द्वारा उद्यम विकास हेतु संचालित योजनाओं, उपलब्ध अनुदान, तकनीकी सहायता तथा प्रक्रियागत आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

एलएसएफसी सरायकेला के अरुण कुमार चौधरी द्वारा उद्यम पंजीकरण, आवश्यक अभिलेखों, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभान्वित होने की शर्तों पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया. साथ ही, राजकीय आईटीआई, खरसावाँ के प्रशिक्षक रमेश कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भर बनने संबंधी पहलुओं पर प्रेरक जानकारी दी गई. प्रशिक्षण अधिकारी श्री सत्यम प्रसाद मुंडा, अशोक देहरी एवं अजय पासवान ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान किया.

कार्यक्रम के समापन अवसर पर गौरव, सहायक निदेशक, एम.एस.एम.ई.–विकास कार्यालय, रांची ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उद्यम पंजीकरण, निर्यात संवर्द्धन तथा एम.एस.एम.ई. से संबंधित अन्य प्रमुख योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने प्रतिभागियों को अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर नवाचार एवं उद्यम स्थापना की दिशा में अग्रसर होने हेतु प्रोत्साहित किया.

यह भी पढ़ें: मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

झारखंड

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत