चाईबासा: सारंडा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक इनामी नक्सली समेत कई के मारे जाने की सूचना

चाईबासा: सारंडा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक इनामी नक्सली समेत कई के मारे जाने की सूचना

चाईबासा सारंडा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ एक इनामी नक्सली समेत कई के मारे जाने की सूचना

न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: 
पश्चिम सिंहभूम जिले से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली समेत कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है. कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन नक्सलियों के मारे जाने की खबर की पुष्टि के लिए जानकारी इकठ्ठा की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ किरीबुरू और छोटानागरा थाना क्षेत्र के बीच सारंडा जंगल के कुमडी इलाके में हुई है. वहीं दूसरी ओर जरायकेला थाना क्षेत्र के सामठा इलाके से भी एक नक्सली के मारे जाने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है. हालांकि सारंडा जंगल से मिल रही जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी हो सकती है. फायरिंग की खबरों से पूरे जंगल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.

गौरतलब है कि सारंडा जंगल नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां कई इनामी और बड़े नक्सली नेता सक्रिय बताए जाते है. इन्हीं की धर-पकड़ को लेकर पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट जंगल क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे है. हाल ही में सीआरपीएफ के डीजी ने चाईबासा में एक विशेष बैठक भी की थी, जिसमें नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा हुई थी. बैठक के बाद यह संकेत मिले थे कि सुरक्षा बल एक बड़े और निर्णायक ऑपरेशन की तैयारी में है. इसी क्रम में झारखंड और ओडिशा से बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती सारंडा क्षेत्र में की गई थी.

बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उसी बड़े ऑपरेशन का हिस्सा हो सकती है, जिसकी आशंका पहले से जताई जा रही थी. नक्सलियों के मारे जाने की खबरों से यह चर्चा तेज हो गई है कि सारंडा जंगल से नक्सलियों के सफाए की दिशा में सुरक्षा बल निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके है. जहां एक ओर छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे है, वहीं सारंडा क्षेत्र में अब तक आत्मसमर्पण को लेकर नक्सलियों की ओर से कोई पहल नहीं देखी गई है. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और इसी लक्ष्य के तहत सारंडा क्षेत्र में लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे है.


चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ हैं. मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों पक्षों के बीच संघर्ष की खबरें मिल रही हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कई माओवादियों के मारे जाने की संभावना हैं. 

यह भी पढ़े: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में सरपंच की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, लुकआउट नोटिस जारी
 

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई