गम्हरिया बाजार में पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुण्य तिथि

गम्हरिया बाजार में पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे

गम्हरिया बाजार में पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूज11  भारत

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में झारखंड आंदोलन के प्रणेता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लेकर दिशोम गुरु को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर झामुमो नेता केपी सोरेन समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं.

सभा को संबोधित करते हुए केपी सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन झारखंड की पहचान आदिवासी - मूलवासी समाज के अधिकार और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचेंगी. उन्होंने लोगों से शिबू सोरेन के आदर्शों पर चलने और राज्य के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया.

केपी सोरेन ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश तथा स्थानीय सांसद की पहल पर गम्हरिया बाजार में जल्द ही मल्टीपर्पस मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा, इंद्रकांत झा, गोविंद पाठक, देवव कुमार दास, अरुण कुमार दास, अपन चंद्रा, महावीर गोराई, सुफल गोराई, राधेश्याम महतो, पंकज अग्रवाल, दीपक झा, शंकर शर्मा, कृपा जी, रुपेश एवं लाल महतो उपस्थित रहे. इसके अलावा बाजार के सभी दुकान संचालक, व्यवसायी एवं सब्जी विक्रेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जी, सीना चीरकर नहीं… छात्रों की मांगें पूरी करके दिखाइए - अशोक बड़ाईक

संबंधित सामग्री

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला युवक भेजा गया जेल 

झारखंड

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला युवक भेजा गया जेल 

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अमरनाथ पांडेय को जेल भेज दिया है.