न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: बिंजु पंचायत के लोरपोंडा गांव में रविवार की देर रात लगभग 25 हाथियों का एक झुंड गांव आ धमके . जिसके बाद एक दंतैल हाथी ने लोरपोंडा गांव के सेतासोकरा टोला में जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने विष्णु रौतिया, सुकांति सिंह, सालमी जोजो, दुर्पति रौतियाइन के घर को तोड़ कर घर मे रखा अनाज को बर्बाद कर दिया कर एंव अनाज खा गये . हाथियों ने रविवार रात सोमरा तुरी, दुंदु रौतिया तथा बोड़ेता के मालिरंजन गोप की धान फसल को रौंद को भी दिया और केले के पेड़ को भी क्षति पहुंचाया.
सोमवार सुबह घटना की जानकारी बिंजु मुखिया ज्योति सिंह को मिलने के बाद मुखिया ने वनविभाग को सूचना दी और पीड़ित परिवारों के घर का निरीक्षण किया मुआवजा का फार्म देकर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। वही पीड़ित सुकांति देवी ने बताया कि हाथी दरवाजे से घर के अंदर घुस गया और घर में रखा अनाज व अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया.इस दौरान घरवाले एक कोने में दुबके रहे. अनाज खाने के बाद हाथी को कमरे से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आधे घंटे बाद हाथी दरवाजे के रास्ते सकुशल निकल गया. दुर्पति रौतियाइन के घर में हाथी ने एक बाहर सो रही एक वृद्धा को दबोच लिया था, लेकिन हाथी ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. हाथी जब तक रहा ग्रामीण आतंकित रहे
यह भी पढ़ें: सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने सबसे पहले घोषणा पत्र किया जारी, वंचितों के लिए 65% आरक्षण का वादा