चंदवा बोरसीदाग में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सौतेले बेटे पर मारपीट का आरोप

चंदवा बोरसीदाग में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सौतेले बेटे पर मारपीट का आरोप

चंदवा बोरसीदाग में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत सौतेले बेटे पर मारपीट का आरोप

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग में बुधवार की अहले सुबह एक वृद्ध महिला गायत्री देवी (60) की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए सौतेले बेटे पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका की बहू फूलो देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव में ही बलकू लोहरा की दूसरी पत्नी के पुत्र ने अपनी सौतेली मां गायत्री देवी के साथ मारपीट की थी. गंभीर चोट लगने के बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई. बहू ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार अपनी सौतेली मां के साथ मारपीट करता था. परिवार और ग्रामीणों की समझाने के बावजूद उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ. घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. मृतका के पति और पुत्र मजदूर के रूप में दूसरे प्रदेश में काम करते हैं. सूचना मिलने पर परिजन गांव की ओर रवाना हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.ग्रामीणों के अनुसार मृतका शांत स्वभाव की थीं और परिवार में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी. पुलिस अब सौतेले बेटे के खिलाफ शिकायत और घटनास्थल के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संबंधित सामग्री

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साहिबगंज जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाई, लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल