भरनो में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, 7 वर्षीय नाती की हालत गंभीर

भरनो में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, 7 वर्षीय नाती की हालत गंभीर

भरनो में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत 7 वर्षीय नाती की हालत गंभीर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो के मिशन चौक के समीप बीते 20 मई को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय बादल पंडित की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई. वहीं उनका 7 वर्षीय नाती हेमंत चौबे अब भी रांची स्थित रिम्स में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजनों ने बच्चे के इलाज के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों से मदद की अपील की है. जानकारी के अनुसार 20 मई को बादल पंडित अपने 7 वर्षीय नाती हेमंत चौबे के साथ लुना मोपेड से कहीं जा रहे थे.  इसी दौरान भरनो मिशन चौक के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों नाना-नाती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया था. रिम्स में करीब एक सप्ताह तक दोनों का इलाज चलता रहा, लेकिन शुक्रवार को बादल पंडित ने दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके कारण वे बेहतर इलाज कराने में असमर्थ रहे. समुचित इलाज नहीं मिलने से वृद्ध की मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल 7 वर्षीय हेमंत चौबे की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है. बच्चे का इलाज रिम्स में चल रहा है और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. 

परिजनों का कहना है कि इलाज में काफी खर्च आ रहा है,जिसे वहन कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.  ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.  वहीं परिजनों ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि समय रहते बच्चे का समुचित इलाज नहीं हुआ, तो उसकी जान बचाना भी मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में मृत रबिंद्र नाथ मंडी के परिजनों से मिले विधायक समीर महंती, जताई संवेदना
 
संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर