न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आठवां दिन आज शुरू हो गया. सुबह सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई और विपक्ष के तेवर को देखते हुए आज भी हंगामे के आसार बने हुए हैं. सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी जनहित से जुड़ी समस्याओं पर सरकार से जवाब मांगा गया.
इससे पहले भी बजट सत्र के दौरान कई बार जोरदार हंगामा देखने को मिला था, ऐसे में आज की कार्यवाही भी गरम रहने की संभावना जताई जा रही हैं. सरकार की ओर से मंत्रियों ने प्रश्नकाल के दौरान विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने की तैयारी की हैं. आज सदन में बजट से जुड़े प्रस्तावों, विभागीय मांगों और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना हैं. राजनीतिक दलों के बीच तीखी बहस के संकेत मिल रहे हैं.
यह भी पढ़े: धनबाद निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: वोटों की गिनती शुरू, दो दिनों में साफ होगी शहर की सरकार की तस्वीर