टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के केस में ED करेगी चार गवाहों को पेश, अगली सुनवाई 11 मई को

टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के केस में ED करेगी चार गवाहों को पेश, अगली सुनवाई 11 मई को

टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के केस में ed करेगी चार गवाहों को पेश अगली सुनवाई 11 मई को

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने रांची PMLA की विशेष कोर्ट को जानकारी दी है कि वह चार महत्वपूर्ण गवाहों को पेश करेगी. यह जानकारी आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट को दी गई.

यह जानकारी एजेंसी की ओर से आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दी गई हैं. ED जिन गवाहों को कोर्ट के समक्ष पेश करने वाली है, उसमें मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, संतोष कुमार उर्फ रिंकू, प्रॉपर्टी विक्रेता स्वर्णजीत सिंह और प्रॉपर्टी विक्रेता बिंदेश्वर राम का नाम शामिल हैं. अभियोजन पक्ष को इन गवाहों के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने चार सप्ताह का समय दिया हैं.

आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 11 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच में आलमगीर आलम की याचिका पर सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट ने जुलाई महीने में 11 तारीख को आलमगीर आलम की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के पास से कुल 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे. 

यह भी पढ़े: जमीन विवाद में दादा की हत्या मामले में आरोपी पोते की जमानत याचिका खारिज
 
संबंधित सामग्री

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला

झारखंड

धनबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 SI-ASI का तबादला