Ark Sahuliyar
न्यूज 11भारत रांची/डेस्क: कोडीन युक्त कफ सिरप के काले कारोबार के खिलाफ ईडी की छापेमारी मामले में ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की. 12 और 13 दिसंबर को झारखंड, यूपी और गुजरात में ईडी के द्वारा छापेमारी की गई थी. छापेमारी में ईडी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली. कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में तार न सिर्फ इंटर स्टेट बल्कि इसके तार नेपाल और बांग्लादेश भी जुड़े मिले. संगठित सिंडिकेट के जरिए कोडीन युक्त कफ सिरप अवैध खरीद कर स्टॉक किया गया था. कई फ़र्में बनाई और धोखाधड़ी से लाइसेंस प्राप्त कर स्टॉक को गैर चिकित्सा और नशीले पदार्थों में इस्तेमाल के लिए रिकॉर्ड में हेरफेर कर इसकी तस्करी की. ये भी पढ़ें- PMAY अर्बन आवासों का कार्यपालक पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
बिहार
झारखंड
राजनीति