बरवाडीह पहुंचे पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह, प्लेटफार्म संख्या-1 पर मॉडिफ...

बरवाडीह पहुंचे पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह, प्लेटफार्म संख्या-1 पर मॉडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का किया उद्घाटन

आरओएच शेड व गिरे इंजन स्थल का भी किया निरीक्षण

बरवाडीह पहुंचे पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह प्लेटफार्म संख्या-1 पर मॉडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का किया उद्घाटन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सोमवार को बरवाडीह पहुंचे,जहां उन्होंने डीआरएम अखिलेश मिश्रा, सेक्रेट्री टू जीएम सुमन कुमार तथा वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता रवीश कुमार के साथ रेलवे की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों का जायजा लिया. जीएम के आगमन को लेकर रेलवे परिसर में दिनभर हलचल बनी रही और अधिकारियों के बीच तैयारियां चलती रहीं.दौरे के दौरान जीएम ने बरवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर मालगाड़ी के लिए तैयार किए गए नए मॉडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का विधिवत उद्घाटन किया. बताया गया कि उक्त गार्ड ब्रेक वैन को बरवाडीह के आरओएच शेड में आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस करते हुए मॉडिफाई किया गया है. इस ब्रेक वैन में गार्ड की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर बैठने की व्यवस्था, आवश्यक उपकरण रखने की सुरक्षित जगह तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे कार्य के दौरान गार्ड को अधिक सहूलियत मिलेगी और कार्यक्षमता में सुधार आएगा.

जीएम ने आरओएच शेड का औचक निरीक्षण किया

उद्घाटन के बाद जीएम ने आरओएच शेड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शेड में चल रहे मरम्मत और रखरखाव कार्यों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.इसके अलावा जीएम ने कुछ माह पूर्व शंटिंग के दौरान गिरे इंजन के स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया.

तकनीकी जांच को प्राथमिकता देने का निर्देश

अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा तकनीकी जांच को प्राथमिकता देने की बात कही गई.दौरे के दौरान पहाड़ी शिव मंदिर जाने में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को लेकर फुट ओवर ब्रिज निर्माण संबंधी सवाल पूछे जाने पर जीएम ने कहा कि यह मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि डीआरएम स्तर पर इसकी स्वीकृति की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.वहीं चिरिमिरी रेल लाइन परियोजना को लेकर जीएम ने बताया कि यह मामला दक्षिण पूर्व रेलवे से संबंधित है, जहां दो से तीन एफएलएस (फाइनल लोकेशन सर्वे) स्वीकृत किए गए हैं और उस पर डीपीआर तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिलासपुर के सीआईसी सेक्शन की बरवाडीह-गढ़वा कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इस परियोजना के तहत सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और डीपीआर तैयार होने के बाद इसे रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा.

मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी मौजूद रहे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन एवं बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार समेत कई पुलिस एवं रेलवे के आला अधिकारी मुस्तैद रहे. जीएम के दौरे को लेकर पूरे रेलवे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप, सवालों के घेरे में एसटी-एससी-ओबीसी एकता मंच

संबंधित सामग्री

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

झारखंड

झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के अहंकार पूर्ण रवैए पर बाबूलाल मरांडी ने जताया कड़ा एतराज

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

बांग्ला को जीवंत करने बांग्ला एकेडमिक गठन की उठी मांग, बंगभाषी उन्नयन समिति ने CM के नाम पोटका BDO को सौंपा ज्ञापन

प्रयास जारी रखें, बांग्ला भाषा को पहचान अवश्य मिलेगी - अरुणा मुंडा