अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान बनाने को बेताब Nexachain AI, दो भाइयों ने सधे कदम...

अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान बनाने को बेताब Nexachain AI, दो भाइयों ने सधे कदमों से की है एक बड़ी शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान बनाने को बेताब nexachain ai दो भाइयों ने सधे कदमों से की है एक बड़ी शुरुआत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची की उभरती हुई टेक कंपनी Nexachain AI - ब्लॉकचेन और क्रिप्टो क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही है. डिजिटल युग में जहां टेक्नोलॉजी का महत्व लगातार बढ़ रहा है, वहीं रांची की यह कंपनी राज्य को टेक्नोलॉजी मैप पर लाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है.

सीमित संसाधनों में दो भाइयों ने की है बड़ी शुरुआत

इस कंपनी की स्थापना दो भाइयों Asif Ansari और Tousif Ansari ने की है. सीमित संसाधनों से शुरुआत करने वाले इन उद्यमियों ने आज अपनी मेहनत और विजन के दम पर एक मजबूत टेक प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो देशभर में अपनी सेवाएं दे रहा है.

कंपनी का मुख्य फोकस

कंपनी का मुख्य फोकस ब्लॉकचेन डेवलपमेंट, क्रिप्टो सॉल्यूशंस, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, और एडवांस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है. Nexachain AI स्टार्टअप्स, बिजनेस और एंटरप्राइज क्लाइंट्स को सुरक्षित, स्केलेबल और आधुनिक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान कर रही है, जिससे उनकी ग्रोथ को नई दिशा मिल रही है.

अमान अली के कंधों पर कंपनी की जिम्मेदारी

कंपनी के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी Aman Ali संभाल रहे हैं. उनके कुशल नेतृत्व में टीम लगातार नए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है और समय पर उच्च गुणवत्ता की सेवाएं सुनिश्चित कर रही है. टीम में युवा और अनुभवी प्रोफेशनल्स का संतुलन कंपनी की ताकत बनकर उभरा है.

कंपनी को लेकर विशेषज्ञों की राय सकरात्मक

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की टेक कंपनियों का रांची जैसे शहर में उभरना राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है. इससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि झारखंड में स्टार्टअप कल्चर को भी मजबूती मिलेगी.

अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान दिलाने का अरमान

संस्थापकों के अनुसार, उनका लक्ष्य आने वाले वर्षों में इस कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है. वे झारखंड को एक प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

इच्छुक लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://nexachain.ai/⁠ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इस उभरती हुई कंपनी की सफलता यह दर्शाती है कि सही दिशा, मेहनत और तकनीकी ज्ञान के साथ छोटे शहरों से भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सुरों के एक युग का अंत है आशा भोंसले का जाना! संगीत की बड़ी विरासत छोड़ गयी हैं आशा ताई

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल