उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज: कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजगंज प्रखंड अंतर्गत पलटन टांड़ स्थित पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने योग्य एवं जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया.
कंबल वितरण के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की संख्या के अनुपात में फिलहाल कंबल की उपलब्धता कम है, लेकिन जल्द ही और कंबल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि शेष जरूरतमंदों को भी इसका लाभ मिल सके.
कार्यक्रम में पंचायत मुखिया बंदना बारुई, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला साव, उप मुखिया चंदन भारती, पंचायत सचिव आकाश कुमार, वार्ड सदस्य विजय गोयल, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, रशीदा खातून, किशन दास, अजय माहुरी, संजय राम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: झामुमो सरकार उद्देश्य और सिद्धांतों से भटक चुकी, आदिवासी अस्मिता पर बढ़ा खतरा - पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन